बेरो: घेराबंदी बनाम बचाव! महादानी मैदान पर पुलिस का कब्ज़ा, बेड़ो में हाई अलर्ट घोषित!
Bero, Ranchi | Nov 9, 2025 बेड़ो: महादानी मैदान में घेराबंदी पक्ष और बचाव पक्ष के बीच संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन धारा-144 लागू कर दी। सीओ की गाड़ी से माइकिंग कर नियमों की जानकारी दी जा रही है। डीएसपी अशोक राम, सीओ राजकुंवर सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।