एटा: सहावर रोड़ पर तीन दुकानों में लगी आग, जिरसमी नहर पुल के पास लाखों का सामान जलकर राख, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
एटा जनपद के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में जिरसमी नहर पुल के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में एक परचूनी की दुकान सहित कुल तीन दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया।पीड़ित शैलेंद्र कुमार पुत्र ब्रह्म दास, निवासी नगला भोजी रनुआ, की परचूनी की दुकान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गई। आग की लपटों ने पास