पीरो: हसन बजार में ईयरफोन लगाए युवक की ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक मौत
Piro, Bhojpur | Mar 19, 2026 आरा–सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार के समीप एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के कचनथ गांव निवासी रामनाथ ठाकुर के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार के सुबह 7:00 के करीब बताया कि बुधवार की शाम कुंदन कुमार शौच के लिए महादेव हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक की ओर गया था।