हिलसा: लक्ष्मी बिगहा गांव में सुख शांति को लेकर अखंड कीर्तन का हुआ आयोजन
Hilsa, Nalanda | Jun 18, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र कपसियांवा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मी बिगहा गांव के देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन सह हवन पूजन का आयोजन किया गया।मंगलवार को अखंड कीर्तन में हरे राम हरे कृष्णा के नारे से पूरे गांव भक्ति मय हो गया। वहीं बुधवार को यह अखंड कीर्तन का कार्यक्रम समापन हो जाएगा।