सोहागपुर: बीटीआई कालोनी में घायल अवस्था में मिली एक गाय अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने किया उपचार
शहडोल रविवार को लगभग 1:00 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीटीआई कॉलोनी में घायल अवस्था में एक गाय मिली है,सूचना लगते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार कर अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान में शिफ्ट किया है,इस दौरान गौ सेवक गौरव मिश्रा मौजूद रहे हैं।