मंझनपुर: दूनी तिवारी का पूरा में नीम का पेड़ गिरने से कच्चा मकान ढहा, मां समेत दो मासूमों की मौत, आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दूनी तिवारी का पूरा, वार्ड नंबर-5 गांधी नगर में आए तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तेज हवाओं के बीच एक विशाल नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर पड़ा, जिससे पूरा घर भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।