ताजपुर: ताजपुर के गांधी चौक पर हुए गेराज संचालक की हत्या के 25 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, 22 जून को थाना का घेराव
ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर 25 दिन पहले गेराज संचालक संजीव साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के द्वारा मामले की तफ्तीश किए जाने के बावजूद अब तक हत्यारों का सुराग नहीं मिला है। भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा 22 जून को थाना के घेराव करने का निर्णय लिया गया है।