अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन ने बुधवार को मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह विरोध मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के एक विवादित बयान को लेकर किया गया। संगठन ने वर्मा से सार्वजनिक माफी की मांग की है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी उठाई है।