परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक शराब तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान हरि मंडल के पुत्र किस्मत कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने उसके पास से नेपाल निर्मित सौफी शराब की 120 बोतलें बरामद कीं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय मौके पर पहुंचे और तस्कर को हिरासत में लेक