बेला पुलिस न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में अलग-अलग गांव में छापेमारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में कन्हवां निवासी सुभाष सिंह, बथुआरा निवासी सत्यनारायण राम और मनपौर निवासी गोपी सिंह के नाम शामिल हैं।