कलेक्ट्रेट परिसर गुरुवार को 'धनगर समाज जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा, जब राष्ट्रीय पाल धनगर महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए धनगर समाज को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की