बारुण थाना क्षेत्र के दयालपुर में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। जिस मामले में पीड़ित में बारुण थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदक टिंकू तिवारी के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें नौ लोगों को आरोपित बनाया गया है। जिस पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।