छिबरामऊ: तहसील परिसर में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सरदामाई में चकबंदी चल रही है ऐसे में भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाअध्यक्ष व किसानों ने पहुंचकर चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और उपजिला अधिकारी से मुलाकात की।मंगलवार की दोपहर1:00बजे भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला किसानों के साथ तहसील पहुंचे जहां उन्होंनेधरना प्रदर्शन किया।