बांधवगढ़: उमरिया के 84,927 किसानों के खातों में पहुंचे 16.99 करोड़ रुपये, पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी
उमरिया जिले के 84 हजार 927 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के किसानों के खातों में राशि अंतरित की। इसके तहत उमरिया जिले के किसानों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 99 लाख रुपये सीधे भेजे गए। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया,