शहपुरा: बरगांव में जल जीवन मिशन की टंकी निर्माण के दौरान मजदूर महिला गिरकर घायल, जबलपुर रेफर
बरगांव में जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण के दौरान मजदूर महिला ऊंचाई से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए शनिवार सुबह 11:00 जबलपुर रेफर किया गया । जानकारी के मुताबिक मजदूर महिला ऊंचाई में चढ़कर काम कर रही थी उसी दौरान नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रवाना किया गया।