चित्तौड़गढ़: गंगरार टोल से मंगलवाड तक लेन ड्राइविंग अनिवार्य, भारी और हल्के वाहन चलेंगे, फर्स्ट लेन इमरजेंसी के लिए
नेशनल हाईवे 48 पर गंगरार टोल से मंगलवाड तक शुक्रवार से वाहनों के लिए लैंड ड्राइविंग नियम की पालन अनिवार्य कर दी गई पहले दिन 31 वाहनों के चालान काटकर 15000 से अधिक का जुर्माना वसूला गया. इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए पांच स्थानों पर स्थाई तौर पर पिकेट लगाए गए जबकि दो इंटरसेप्टर वाहन भी लगातार सेवाएं देंगे.