दुधि: बभनी रेंज ऑफिस के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित रेंज ऑफिस के पास हुई।जानकारी के अनुसार, डगडउआ टोला निवासी राम राज कुशवाहा पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रेंज ऑफिस के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।