पन्ना: हॉस्टल में थमीं सांसें: कॉलेज और परिजनों के दावों में उलझी MBBS छात्रा की मौत की मिस्ट्री!
Panna, Panna | Jun 21, 2026 प्रयागराज के यूनाइटेड मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा सृष्टि मिश्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात सोने के बाद शनिवार सुबह वह कमरे में अचेत मिलीं। कॉलेज प्रशासन इसे थायराइड और मिर्गी से मौत बता रहा है, जबकि परिजनों ने इन दावों को खारिज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।