पिथौरागढ़ के उपरतोला ग्राम पंचायत में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को मौके पर सेवाएं मिलीं और ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।