30 दिन में पैसे दोगुने करने का झांसा, युवक से लाखों रुपये की ठगी
रायपुर के खमतराई क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप पर एक महिला ने 30 दिन में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। शुरुआत में कम निवेश पर मुनाफा मिलने से पीड़ित का भरोसा बढ़ा और उसने लाखों रुपये निवेश कर दिए। बाद में जब उसने अपनी राशि वापस मांगी, तो महिला का फोन स्विच ऑफ मिला। खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Fraud | Investment | WhatsApp | Scam | Raipur | Cyber | Bhilai | Chhattisgarh | KPNews | Police
#CyberFraud #OnlineScam #RaipurNews #ChhattisgarhNews #KPNews