शहर के शगुन बाटिका में DR BPS ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा के द्वारा सोमवार को 1से 5 बजे तक एसोसिएट मीटिंग सह शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल हेड मदन रस्तोगी मुख्य अतिथि एवं जोनल हेड मुकेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। सेमिनार में बीएड, डीएलएड, डी फार्मेसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, बीसीए व एलएलबी जैसे कोर्सों की जानकारी दी गई।