पतरघट: पतरघट में बुजुर्ग किसान की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस टीम ने की हत्या
सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड 07 निवासी किसान बेचन साह के रूप में हुई है। परिजन ने डायल 112 पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे महेंद्र साह ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनके पिता खेत से लकड़ी लेकर आए थे और जलावन दरवाजे पर रख रहे थे।