दमोह: जंगल में कलेक्शन एजेंट की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से गोली मारकर पत्थरों से कुचला सिर, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के सागोनी गांव के जंगल में कलेक्शन एजेंट विनोद अहिरवार की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने पहले गोली मारकर फिर पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की। मृतक फ्यूजन कंपनी मे कार्यरत था और उसके पास करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी थी, जो मौके से गायब मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की।