उधवा: मोहनपुर पंचायत के खरदांग मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत खरदांग मैदान में गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रोबिन मंडल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।