भोपाल किसान आंदोलन हुआ खत्म-मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में अब किसानों से मूंग उपज का उपार्जन 25% के स्थान पर 60% तक किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तथा मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।
ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए, आवश्यक सुधार होने तक इसे तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है।
- मध्य प्रदेश सरकार PTI ANI IANS के सौजन्य से