सारोला कलां कस्बे में आज बुधवार को दोपहर 3:30 के लगभग आवारा कुत्तों ने भैंस के बछड़े पर हमला कर दिया जिसके चलते बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। 8 से 10 आवारा कुत्तों ने बाड़े से रस्सी काटकर बछड़े को बाहर निकाल कर नोंच डाला जिससे बछड़े की मौत हो गई। कुत्तों के बढ़ते आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की माँग की ।