अनूपगढ़: धाणका तौला पल्लेदार व मजदूर संघ ने 15 अप्रैल से धानमंडी में काम बंद करने की चेतावनी दी, एसडीएम ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
धाणका समाज के लोग काफी समय से धाणका समाज के लोगो के जनजाति प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग कर रहे है। इसी मांग को लेकर आज बुधवार दोपहर 3 बजे लोगों ने एसडीएम कार्यालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग की है। प्रशासन को चेतावनी दी है अगर 14 अप्रैल तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो 15 अप्रैल से नई धान मंडी में अनिश्चितकालीन काम बंद किया जाएगा।