अनूपगढ़: नेशनल हाइवे पर 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, कार सवार महिला और बच्चों को आई चोटें
अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 911 पर घग्घर नदी के पुल के पास आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार महिला आस्था और उसके बेटे को मामूली चोटे लगी है। जिन्हें अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है जहां दोनो का इलाज जारी है। कार चालक अमित कुमार ने बताया कि उसकी कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है।