रामानुजगंज: अनिकेट से रिसता पानी, नगर के भविष्य पर संकट की आहट
रामानुजगंज रविवार कनहर नदी पर बने अनिकेट से लगातार हो रहा पानी का रिसाव अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। भीषण गर्मी की दस्तक के बीच यह लापरवाही आने वाले समय में जल संकट का बड़ा संकेत दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी मौन साधे बैठा है। रामानुजगंज नगर की जीवनरेखा माने जाने वाले कनहर नदी पर निर्मित अनिकेट से इन दिनों लगातार पानी का रिसाव हो रहा है