निम्बाहेड़ा: गांव भावलिया में ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक कृपलानी की पहल से 80 वर्षों बाद 80 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक ।
सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत भावलिया और सतखंडा ग्राम पंचायतों में 22 विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देश पर चरलिया गदिया के 80 से अधिक परिवारों को 80 वर्षों बाद आवासीय पट्टों का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की गई