बिजनौर: बिजनौर में कोहिनूर बैंक्विट हॉल के पास सड़क किनारे रखे खोखे में लगी भयंकर आग
Bijnor, Bijnor | Apr 18, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब शाम 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित कोहिनूर बैंक्विट हॉल के पास सड़क किनारे रखे एक खोखे में अचानक आग लग गई। देखते-देखते खोखा जलकर राख हो गया। हालांकि इस बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही खोखा जलकर राख हो गया। घटना के दौरान आसपास अफरा तफरी मची रही