ग्वालियर गिर्द: D.El.Ed परीक्षा में पकड़ा "मुन्नाभाई", भतीजे की जगह पेपर दे रहा था चाचा; बोला इसकी अंग्रेजी कमजोर है!
D.El.Ed परीक्षा के दौरान नकल और फर्जीवाड़े का अनोखा मामला सामने आया है।गोला का मंदिर स्थित परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी विषय में कमजोर छात्र की जगह उसका चाचा परीक्षा देने पहुंच गया।अटेंडेंस शीट में लगी फोटो और परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान नहीं होने पर शिक्षक को संदेह हुआ।इसके बाद उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी संतोष अपने भतीजे की जगह सॉल्वर बनके आया था।