बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में खगड़िया जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया है। अब चुनाव आयोग द्वारा मतदान को लेकर डाटा भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत बेलदौर सभा क्षेत्र में कुल 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी ने यह जानकारी दी।