घोसी: गोड़सर गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग उठाई
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गोड़सर गांव में खेत में धान का बिचड़ा पटाने के दौरान करंट लगने से धर्मेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि खेत के पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की।