बुधनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगांव में बिजली का तार निकालने की बात को लेकर फरियाद दिया ललिता बाई और उसके पति बबलू को दो व्यक्ति सुभाष और महेश ने गंदी-गंदी गालियां दी और डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर दी। बुधनी पुलिस ने आवेदन पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।