नानपारा: चनैनी गांव में बाघ के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम ने की कंबिंग
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित चनैनी गांव में मंगलवार को एक बाघ देखा गया। पंचायत भवन के पास बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को जंगल की ओर भगाया यह घटना मंगलवार को हुई जब एक ग्रामीण ने पंचायत भवन के पास बाघ को देखा। उसकी सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और एकजुट होकर शोर मचाया, जिसके बाद बाघ जंगल की तरफ चला गया