रामसनेही घाट: कोतवाली दरियाबाद के सींवा मजरे बरहुआ गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से मचा हड़कंप, वन विभाग ने बताया जंगली बिल्ली
सींवा मजरे बरहुआ गांव में शुक्रवार की रात तेंदुआ देखे जाने की सूचना से मचा हड़कंप।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची खेतों और खलिहानों में देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। टीम ने मौके पर मिले पगचिह्न के भी बारीकी सी जांच की।वन विभाग के द्वारा बताया गया मौके पर जो पग चिन्ह मिले हैं तेंदुए के नहीं बल्कि जंगली बिल्ली के है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।