डीग: डीग में विरासत संरक्षण कार्यों का जायजा, ओंकार सिंह लखावत ने पूंछरी के लौठा स्थित नरसिंह मंदिर में किए दर्शन
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने शुक्रवार को डीग जिले के दौरे के दौरान क्षेत्र में चल रहे विरासत संरक्षण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने डीग पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पूंछरी के लौठा स्थित प्राचीन श्री नरसिंह मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली व जनकल्याण की कामना की।