मुंगेर: टीकरामपुर में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भतीजा ने चाचा को गोली मार कर किया घायल सदर एसडीपीओ ने दी जानकारी
Munger, Munger | Jan 17, 2024 मुफस्सिल थाना अंतर्गत टीकारामपुर में बुधवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर चचरे भतीजा अमित कुमार उर्फ करका ने चाचा 50 वर्षीय मनोज साव उर्फ़ मन्नू को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मन्नू साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल के पीछे स्थित नर्सिंग होम मे भर्ती कराए।