भिंड नगर: पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय SAF में पक्षियों के लिए अनूठी पहल, पेड़ों पर लटकाए सकोरे
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय SAF के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए पक्षियों के लिए मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे पानी की व्यवस्था की। विद्यालय परिसर में पेड़ों पर सकोरे मिट्टी के छोटे बर्तन लटकाए गए, जिनमें नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है।श