कानपुर: कल्याणपुर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान 4 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कल्याणपुर इलाके में सोमवार 12:00 एक अस्पताल में इलाज के दौरान चार माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिवार को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। परिजनों ने मामले में कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है।