बलरामपुर: महर्षि बाल्मीकि जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का वीर विनय चौक पर लोगों ने किया स्वागत
मंगलवार रात 9:00 बजे वीर विनय चौक पर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वीर विनय चौक पहुंची जहां से नई बस्ती के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को महर्षि वाल्मीकि के विचारों से अवगत कराया गया एवं धर्म तथा न्याय के मार्ग पर हमेशा चलते रहने को कहा गया।