हाथरस: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी पिस्टल और नगदी के साथ किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को चाय का खोखा, कंचना फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व 23900/- रूपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।