भरनो: बुढ़ीपाट में 22 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, फसलों को रौंदकर बर्बाद किया
Bharno, Gumla | Dec 21, 2024 22 जंगली हाथियों का झुंड भरनो प्रखंड के सुपा पं के बुढ़ीपाट गांव के आम बगीचा में घुसने से ग्रामीण दहशत में हैं।ये जंगली हाथियों का झुंड भंडरा क्षेत्र से भरनो प्रखंड में प्रवेश किया है।बूढ़ीपाठ गांव के किसान बुधवा उरांव के खलिहान में 4 गांज धान को भी चट कर गया है।बुढ़ीपाठ में रंथु उरांव के धान फसल,शंकर उरांव के गेहूं को बर्बाद कर दिया।मुआबजा की गुहार लगाई है।