झाझा: बाबुबांक रेलवे तालाब के पास बिहार किसान समिति ने पेंशन बढ़ोतरी की मांग करते हुए किया बैठक।
Jhajha, Jamui | Jul 25, 2024 झाझा के बाबूबांक रेलवे तालाब के पास गुरूवार को बिहार किसान समिति ने विधवा, दिव्यांग सहित अन्य योजनाओं के तहत मिलने वाले पेंशन की राशि बढ़ोतरी की मांग करते हुए बैठक किया। मौके पर विनोद यादव ने कहा कि अन्य राज्यों में पेंशन की राशि में बढ़ोतरी कि गई लेकिन बिहार में सिर्फ 400 रूपए ही दिया जा रहा है जिससे पेंशनधारियों के सामने कई तरह की परेशानी होती है।