वसंत विहार: आर के पुरम: करंट लगने से दो युवकों की मौत
साउथ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में करंट लगने से दो युवकों के मौत हो गई है। रविवार को आई आंधी और बारिश से दिल्ली के अलग-अलग इलाके में कई जगह पेड़ गिरने और लाइट काटने की खबर आई। शायद उसी के कारण आरके पुरम में यह हादसा हुआ है। घटनास्थल पर फुटपाथ पर दुकान बना हुआ था और वही पर काम करने वाले दो लोग भारत और उनका दूसरा साथी सो रहे थे।