राठ: चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, धमना गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर किया प्रदर्शन
Rath, Hamirpur | May 23, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव के निवासी करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कोतवाली के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक रोड पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाए जाने के लिए मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायती पत्र भी उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार को सौंपा।