राजनगर: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत खजुराहो पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति किया जागरूक
खजुराहो थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान खजुराहो थाना प्रभारी और एसडीओपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, संदिग्ध लिंक