नरवर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की देर रात घट्टिया विधानसभा के दताना के पास भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रॉन्ग साइड से ब्रिज पर चढ़ते समय उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे आईसर वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को गंभीर हेड इंजरी हुई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।