रीठी: रीठी में तेज रफ्तार का कहर, 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त किया
Rithi, Katni | Apr 27, 2026 कटनी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां लापरवाही से वाहन चला रहे चालक ने एक बुजुर्ग की जान ले ली मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के थनोरा गांव का है। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई।